Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

इंदौर में गर्लफ्रेंड को नौकरी से निकाला

इंदौर के तिलक नगर में एक फाइनेंस कंपनी के मालिक के साथ एक युवक और उसके दो साथियों ने मारपीट की। फाइनेंस कंपनी ने युवक की प्रेमिका को नौकरी से निकाल दिया था, जिससे आरोपी नाराज़ था। इस मामले में पहले भी विजयनगर इलाके में फाइनेंस कंपनी के मालिक के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पीड़ित ने स्टाफ के समझाने पर शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

तिलक नगर पुलिस ने बताया कि अमित दुबे, निवासी बेगमखेड़ी, की शिकायत पर कपिल सेन और उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट और कार में तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। अमित दुबे ने बताया कि, उनकी एक फाइनेंस कंपनी है। तीन महीने पहले कंपनी में एक युवती काम करती थी, जिसे ऑफिस में गड़बड़ी मिलने पर नौकरी से हटा दिया गया।

युवती को हटाने के दिन उसका बॉयफ्रेंड कपिल सेन ऑफिस आया और अमित व उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि, उसकी प्रेमिका को नौकरी से कैसे हटाया गया। स्टाफ के कहने पर उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।

शनिवार को, अमित अपने दोस्त अनुपम शुक्ला के साथ कार से घर जा रहे थे। जेएमबी स्वीट्स के सामने चाय की दुकान पर रुके। जब वे वहां से निकलने लगे, तो कपिल कार के पास आकर खड़ा हो गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित के साथ मारपीट की। बचाव के लिए दोस्त अनुपम ने हस्तक्षेप किया, तो उसे भी पीटा गया।

इसके बाद जान बचाने के लिए दोनों ने कार में बैठकर अंदर से लॉक कर लिया। आरोपियों ने पत्थर और डंडे से कार के शीशे तोड़ दिए और फिर मौके से भाग गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img