Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

ग्वालियर में कमरे में मिले मां-बेटे के शव

ग्वालियर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक और उसकी मां का शव कमरे में मिला है। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि हम मां-बेटे अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। हमारी मौत के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए।

मामला गौसपुर नंबर 1 में शनिवार देर रात का है। मनीष राजपूत (33) ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के भाई ने बताया था कि वह बेरोजगारी और शादी नहीं होने से परेशान था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की भी सदमे में मौत हो गई।

युवक के भाई ने कहा-कुंडी तोड़कर उसे निकाला मनीष के भाई अनिल राजपूत ने दावा किया था मेरे भाई ने साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। वह जॉब की तलाश में था। लेकिन, जॉब नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में था। शनिवार देर रात उसने जहर खा लिया। हमें पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर गए। भाई को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा- मां को दोबारा पोस्टमार्टम कराया

ग्वालियर थान के एसआई जबहार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सुसाइड की सूचना मिली। तलाशी में सुसाइड नोट मिला। इसमें मर्जी से जान देने की बात कही। परिजन ने डिप्रेशन की बात कही। शवों को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img