Sunday, July 12, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन शुरू

मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक और उनके संगठन रविवार को भोपाल के अंबेडकर मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के शेष पदों पर 50% आरक्षण और काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए।

संघ के महामंत्री अरुण गिरी ने बताया कि इस आंदोलन में अन्य संगठन भी शामिल हो रहे हैं।

आज सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ आंदोलन, 1 बजे तक कम शिक्षकों की उपस्थिति के साथ चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि और शिक्षक जुड़ेंगे और आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के बीच जबलपुर से अतिथि शिक्षक मंच के संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी मंच पर गर्मी की वजह से बेहोश हो गए।

प्रदर्शन से पहले निकली रूल बुक,इसलिए यहां नहीं आए ज्यादा शिक्षक

प्रदर्शन में शामिल हुए अतिथि शिक्षकों ने बताया कि सरकार की रूल बुक हमारे प्रदर्शन से 2 दिन पहले निकल गई है, इसके कारण हमारे अन्य आने वाले शिक्षकों पर इसका असर पड़ा है। वह इस कारण यहां नहीं आए। रूल बुक में आरक्षण की तो बात की गई है मगर बोनस अंकों की बात नहीं की गई। इस कारण 15-16 साल से पढ़ रहे अतिथि शिक्षक इसमें बाहर हो गए। इनकी प्रदेश भर में करीब 15 से 18000 के बीच संख्या है।

अतिथि शिक्षकों ने सरकार द्वारा जारी राज्य पत्र (रूल बुक) को नई व्यवस्था के प्रतीक के रूप में अंबेडकर मैदान के अंदर जलाया। पुलिस से काफी चर्चा करने के बाद इन्होंने यह राजपत्र अंबेडकर ग्राउंड के अंदर जलाया। इसके बाद अतिथि शिक्षकों का एक दल मुख्यमंत्री निवास पर जाएगा

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

Topics

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img