Wednesday, October 7, 2026
23.6 C
Bhopal

वाटर टैंक में डूबी तीन साल की मासूम, मौत

भोपाल में घर में बने 6 फीट गहरे अंडर ग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते आंगन में आ गई थी। टैंक के ढक्कन पर खड़े होते ही अंदर गिर गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय परिजन घर के अंदर बातें कर रहे थे।

घटना कोलार इलाके में रविवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक नगर निगम में सफाई कर्मी अनिल पथरोड़ पत्नी और बच्चों के साथ सुबह गेहूंखेड़ा कोलार में साली के घर आया हुआ था।

आधे घंटे बाद बेटी की याद आई शाम को घर के सदस्य अंदर कमरे में बातचीत कर रहे थे। बेटी अनिका आंगन में वाटर टैंक के पास खेलने लगी। इसी दौरान ये हादसा हो गया। करीब आधे घंटे बाद परिजन को अनिका की याद आई।

टैंक के अंदर चेक करने पर दिखा शव

परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। वह कहीं नहीं दिखी। तभी आंगन में अंडर ग्राउंड वाटर टैंक का ढक्कन खुला दिखा। अंदर चेक करने पर शव नजर आया। अनुमान है कि ढक्कन खुलने के बाद वह अंदर डूबी है। हालांकि पुलिस मामले की सभी एंगल पर जांच कर रही हैं।

छोटी बेटी थी अनिका अनिल का परिवार नई जेल कॉलोनी में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। बेटा 5 साल का है। अनिका उससे छोटी थी। अचानक इस हादसे के बाद घर और उसके आसपास मातम है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img