Monday, November 23, 2026
23.1 C
Bhopal

मेंटेनेंस लायक नहीं पार्वती ब्रिज, नया बनेगा

भोपाल और राजगढ़ जिले की सीमा पर पार्वती नदी पर बना 49 साल पुराना पुल मेंटेनेंस लायक भी नहीं है। एमपीआरडीसी (मप्र सड़क विकास निगम) की रिपोर्ट में इस ब्रिज से ट्रैफिक जारी रहने की स्थिति में जान-माल की हानि होने की आशंका जताई गई है। वहीं, नए ब्रिज को बनाने का सुझाव दिया है। ऐसे में अब वैकल्पिक रास्ते को जल्दी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

ब्रिज का एक हिस्सा धंस गया है। इस वजह से गुरुवार की रात से ही ब्रिज के ऊपर से आवागमन बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को एमपीआरडीसी के 15 इंजीनियरों की टीम ने ब्रिज की जांच भी की थी। टीम ने वैकल्पिक रास्ते को बनाने पर जोर दिया था। इसलिए स्टॉप डैम के पास भरे पानी को उलिचा जा रहा है। हालांकि, वैकल्पिक रास्ते को बनने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। तब तक के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

बता दें यह पुल बैरसिया-नरसिंहगढ़ रोड पर है और 1976 में बनाया गया था। पुल बंद होने से यातायात पर असर पड़ा है।

रात में चोरी-छुपे निकली गाड़ी, मिट्‌टी डाली शनिवार की रात में दो-तीन गाड़ियां चोरी-छुपे ब्रिज के ऊपर से निकल गई। इसके वीडियो भी सामने आए। इसलिए रविवार से ब्रिज के दोनों ओर मिट्‌टी डाल दी गई। ताकि, कोई भी ब्रिज के ऊपर से नहीं निकल सके।

एसडीएम ने एमपीआरडीसी को लिखा था लेटर ब्रिज को लेकर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक को लेटर भी लिखा था। लेटर में लिखा था कि ‘पार्वती पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से आवाजाही के कारण जान-माल के नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक रूप से इस ब्रिज के पिलर के नीचे बड़ा गड्‌ढा हो गया है। इसलिए जरूरी है कि नरसिंहगढ़-बैरसिया आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए।’ इसके बाद ब्रिज से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

नरसिंहगढ़ से कुरावर होकर भोपाल आ-जा रहे जानकारी के अनुसार, मंगलगढ़ और बरायठा के बीच में पार्वती नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। नरसिंहगढ़ से नजीराबाद जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल न करते हुए लोग देवगढ़, कुरावर होते हुए भोपाल जा रहे हैं।

दो साल पहले की गई थी मरम्मत पार्वती नदी पर बना ये पुल राजगढ़ और भोपाल जिले की सीमा पर है। यह नरसिंहगढ़ को नजीराबाद, बैरसिया, विदिशा और भोपाल से जोड़ता है। इसकी दो साल पहले ही मरम्मत की थी। पुल के एक तरफ बैरसिया और दूसरी तरफ नरसिंहगढ़ तहसील है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img