Wednesday, October 7, 2026
26.1 C
Bhopal

कम दाम में मांगी शराब, नहीं दी तो की फायरिंग

ग्वालियर में शराब की दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का जब शराब कारोबारियों ने पीछा किया, तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के भूस की टाल, कांच मिल हजीरा की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इन्हीं आरोपियों पर पहले भी सिरोल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब हजीरा और सिरोल थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कम पैसों में शराब खरीदने को लेकर किया विवाद, बाद में कर दी फायरिंग

ग्वालियर के गोविंदपुरी निवासी लवकुश भदौरिया पुत्र भगवान सिंह भदौरिया, सिरोल स्थित कलारी चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करते हैं। दो दिन पहले, जब वह दुकान पर बैठे थे, तो टाटा नेक्सॉन कार (क्रमांक MP07 CL 1727) से चार युवक आए।

वे कम दाम में शराब खरीदने के लिए सेल्समैन राहुल भदौरिया से विवाद करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद आरोपी भाग निकले, तो शराब दुकान के कर्मचारी लवकुश भदौरिया, गौरव बंसल, गौरव पाठक, सत्येंद्र परमार, और आशीष शिवहरे ने उनका पीछा किया। बदमाशों का पीछा करते हुए वे कांच मिल भूस की टाल के पास पहुंचे। वहां आरोपियों ने फिर से फायरिंग कर दी। हालांकि, लवकुश भदौरिया और उनके साथी समय पर स्थान बदलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले

कांच मिल में गोली चलने की जानकारी मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने इन लोगों पर मामला दर्ज किया

लवकुश भदौरिया की शिकायत पर पुलिस ने हरिओम राजावत उर्फ जोनी (निवासी नारायण विहार), सौरभ यादव उर्फ पंडा (निवासी चंदनपुरा), विवेक सिकवार (निवासी हजीरा), और गौरव यादव उर्फ टिल्ल (निवासी चंदनपुरा बिरला नगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी हार्डकोर बदमाश हैं

पुलिस जांच में पता चला है कि फायरिंग करने वाले आरोपी हार्डकोर बदमाश हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना की जानकारी देते हुए महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शराब कारोबारियों के कर्मचारियों की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे अभी फरार हैं, लेकिन जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Hot this week

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img