Sunday, July 12, 2026
24.4 C
Bhopal

सौरभ शर्मा के मामले में ईडी की छापेमारी महाराष्ट्र पहुंची

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच अब एमपी से बाहर भी पहुंच गई है। सौरभ के करीबियों के ठिकानों पर पिछले दिनों ईडी ने भोपाल और ग्वालियर के अलावा महाराष्ट्र के पुणे में भी छापेमारी की। भोपाल में नवोदय कैंसर अस्पताल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल और सहयोगियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में 42 लाख रुपए दस किलो चांदी के साथ प्राॅपर्टी के दस्तावेज जब्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। छापे में मिले सुराग के आधार पर ईडी अभी कुछ और ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने भोपाल में नवोदय कैंसर अस्पताल और ग्वालियर में केके अरोरा समेत कुल आठ ठिकानों पर 17 जनवरी को छापेमारी की थी। इन परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत जांच की गई है।

यह जांच मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर जिलों के साथ पुणे (महाराष्ट्र) में हुई। सौरभ शर्मा व अन्य के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी द्वारा की जा रही जांच की कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। इस जांच में ईडी को यह पता चला है कि सौरभ शर्मा ने परिवार के सदस्यों और संबंधित फर्मों,कंपनियों का नाम पर आय से अधिक करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है

12 लाख रुपए किसके, बता नहीं पाए

तलाशी अभियान के दौरान बैंक खातों में जमा राशि का पता लगा है। इसमें से 30 लाख रुपए जब्त कर लिए गए। इसके अलावा 12 लाख रुपए और भी मिले हैं जिसके मालिकाना हक की स्थिति साफ नहीं हुई है। इसलिए दोनों ही राशि जब्त कर ली गई है। साथ ही 9.9 किलो चांदी भी जब्त की गई है जिसका मूल्य 9.17 लाख रुपए है। साथ ही डिजिटल उपकरण, प्रापर्टी के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ईडी ने इसके पहले 27 दिसम्बर 2024 को सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर के साथ जबलपुर के रोहित तिवारी के यहां छापेमारी की थी और 23 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img