Tuesday, May 12, 2026
41.3 C
Bhopal

भोपाल में ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मारी

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने चार वाहन चालकों को टक्कर मार दी। सभी वाहन चालक लालघाटी स्थित सिग्नल पर ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक युवक ट्रक के बीच फंस गया था। जिसे गंभीर चोट आई हैं। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक फरियादी परवेज खान की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय बहनोई इमरान के साथ कलेक्ट्रेट रोड से हलालपुर जा रहे थे। लालघाटी स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर रुके, तभी पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक आया। ट्रक देख हम दोनों गाड़ी से कूद गए। स्कूटर ट्रक के नीचे आ गया। हमारे पैरों में चोट आई।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

फिर तेज रफ्तार ट्रक ने सिग्नल पर खड़े एक्टिवा सवार को चपेट में ले लिया। टक्कर से स्कूटर सवार नरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में नरेंद्र का बेटा शिवांश कोहेफिजा थाने शिकायत करने पहुंचा।

Hot this week

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

Topics

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img