Wednesday, October 7, 2026
32 C
Bhopal

रीवा में युवक ने घर में लगाई फांसी

रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों के बुलाने पर जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।

हालांकि घटना के कारण अभी अज्ञात बने हुए हैं। बताया गया कि मृतक लव कुश पटेल का पिता शेषमणि पटेल जय स्तंभ चौराहे में चाय की दुकान संचालित करता है।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि रात तकरीबन 8:00 बजे जब मृतक की बहन भाई को खाना खाने के लिए बुलाने गई तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्राथमिक कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।

मृतक लवकुश पटेल की दो दिन पहले पिता से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। वह किसी चीज की डिमांड कर रहा था। लेकिन पिता ने उसे समझाइश दी। उधर रात 8:00 बजे पता चला कि युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा है।

हालांकि अभी आत्महत्या के कारण अज्ञात बने हुए हैं। जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। घटना की मूल वजह क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img