Saturday, July 11, 2026
27.2 C
Bhopal

दुष्कर्म के मामले में फरार दो बदमाश पकड़ाए

ग्वालियर में दुष्कर्म के बाद छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने सूर्य मंदिर के पास से धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया

सूचना मिली थी कि छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपी सूर्य मंदिर के पास देखे गए है। सूचना मिलते ही एसआई शैलेंद्र शर्मा, सोनम रघुवंशी, धर्मेंद्र गुर्जर, चंद्रशेखर, गिरिजा शंकर को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

ठेले की आड़ में छिपे थे आरोपी

पुलिस आरोपियों की तलाश में सूर्य मंदिर के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनों आरोपी एक ठेले की आड़ में छिप गए। पुलिस उनकी तलाश में पहुंची तो वह नजर नहीं आए, तो पुलिस ने उनकी तलाश की तो ठेले के पीछे छिपे आरोपियों पर पुलिस की नजर गई तो उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह गुर्जर और सचिन सिंह गुर्जर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

फरार आरोपी दीपू की तलाश में दबिश

इस मामले में पुलिस ने वारदात का मुख्य आरोपी लवकुश गुर्जर को पूर्व में पकड़ा था और इंद्रजीत व सचिन के पकड़े जाने के बाद अब इस मामले में दीपू का पकड़ा जाना शेष है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भिंड रवाना हुई है।

यह था मामला

भिंड निवासी युवती गोला का मंदिर इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पर रहती थी, जिससे आरोपी लवकुश ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि इंद्रजीत, सचिन और दीपू ने उसका वीडियो बना लिया था और इसके बाद छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे 22 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। मामले का पता उस समय चला जब घर से रुपए गायब दिखे और पूछताछ हुई तो छात्रा ने बताया था कि आरोपी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। जिस पर पुलिस से शिकायत की गई थी।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

एडिशनल एसपी अखिलेश रैनवाल का कहना है कि रेप और ब्लैकमेल कर 22 लाख रुपए ऐंठने वाले दो आरोपी गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पकड़े हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया था, जबकि एक अभी भी फरार है।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल: पति की बेवफाई से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के रेत घाट इलाके में...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img