Tuesday, October 6, 2026
25.3 C
Bhopal

ग्वालियर में छात्र की पीठ में दो बार चाकू घोंपा

ग्वालियर में उधार दिए पैसे मांगने पर एक महिला ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गिरवाई थाना क्षेत्र के तुलाराम का पुरा में हुई इस घटना में घाटीगांव के कुशवाह मोहल्ला निवासी अनिकेत गुर्जर नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया

पुलिस जांच में सामने आया कि अनिकेत की दोस्ती आरोपी सुषमा से थी, जिसने कुछ महीने पहले उससे पैसे उधार लिए थे। मंगलवार को मेला देखने आए अनिकेत ने वापस जाते समय सुषमा से अपने पैसे मांगे। काफी देर तक टालमटोल करने के बाद जब सुषमा ने पैसे नहीं लौटाए, तो अनिकेत वापस जाने लगा। इसी दौरान सुषमा ने पीछे से उस पर चाकू से दो वार कर दिए, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव-

पुलिस ने घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img