Monday, May 11, 2026
32.1 C
Bhopal

सिटी बस में जेबकट ने कंडक्टर को चाकू मारा

भोपाल के करोंद इलाके में एक सिटी बस के कंडक्टर को जेबकट ने चाकू मार दिया। जेबकट महिला यात्री के पर्स से रुपए चुरा रहा था। महिला ने युवक को चोरी करते देख कंडक्टर को आवाज लगाई। कंडक्टर उसे पकड़ने गया तो वह चाकू मार कर चलती बस से भाग निकला।

घटना रूट नंबर-306 पर दौड़ने वाली सिटी बस नंबर- एमपी 04 पीए 3283 में हुई। बस करोंद चौराहे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बस में महिला यात्री के पास जेबकट बैठ गया। वह पर्स से रुपए चुरा रहा था, तभी महिला यात्री ने उसे पकड़ लिया और कंडक्टर कपिल को आवाज लगाई। कंडक्टर तुरंत जेबकट को पकड़ने दौड़ा, तभी जेबकट पैर पर चाकू मार कर भाग गया।

अस्पताल में भर्ती कराया दीपक लालघाटी से एम्स के बीच चलने वाली सिटी बस में कंडक्टर है। पैर में चाकू लगने के बाद उसे लालघाटी स्थित सुदीपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना पूरा मामला बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 1.23 मिनट के दो वीडियो में जेबकट पर्स से चोरी करते हुए और कंडक्टर को चाकू मारते हुए दिखाई दे रहा है।

Hot this week

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img