Thursday, July 9, 2026
27.7 C
Bhopal

इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना पहुंची एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि इलाके में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा है।

टीआई रविंद्र पाराशर ने बताया कि खरगोन से इंदौर पढ़ाई के सिलसिले में आई युवती की पहचान इंदौर के रानीपुरा इलाके में रहने वाले ओवेश खान से हुई थी। दोनों पहले इंस्टाग्राम पर दोस्त बने और फिर बातें करने लगे। इस दौरान घूमने फिरने भी गए। ओवेश ने युवती से शादी की बात करते हुए शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन बाद में शादी की बात वह टालता रहा।

फिर इसके बाद युवती से कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर ले तो शादी कर लेगा। इस बात पर युवती ने उससे कहा कि वह धर्म नहीं बदल सकती। बिना धर्म बदले शादी करना चाहती हूं। इसके बाद वह युवती को धमकाने लगा। युवती ने हिंदू जागरण मंच के लोगों की मदद ली।

मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कन्नू शर्मा इस मामले में थाने पहुंचे ओर युवती की शिकायत पर रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव का केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओवेश फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के लिए बैठाया है।

Hot this week

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img