Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

सेंट जोसफ हॉस्टल में 8वीं के छात्र का सुसाइड

भोपाल के परवलिया थाना इलाके में स्थित तारा सेवनिया के सेंट जोसफ स्कूल के हॉस्टल में मंगलवार रात आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा ली। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। मृतक के पिता ने बेटे के सुसाइड को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा, बेटा हिम्मत वाला था, ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

थाना प्रभारी रोहित सिंह नागर ने बताया कि वंश कुशवाह पुत्र संतोष कुशवाह (14) नवीन नगर ऐशबाग का रहने वाला था। बीते दो सालों से सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ रहा था। वहीं हॉस्टल में रहता था। तारा सेवनिया गांव में ही स्कूल और हॉस्टल है। मंगलवार शाम योगा क्लास से आने के बाद उसने अपने कमरे में टॉवेल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के लिए उसने खिड़की पर फंदा बांधा था।

वार्डन की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक के रूम को सील कर दिया था। एफएसएल टीम की निगरानी में रूम की तलाशी ली गई। जहां से एक कागज का टुकड़ा मिला है। जिस पर अंग्रेजी में कुछ बातें लिखी हैं। इस कागज के टुकड़े की जांच कराई जा रही है। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट्स इस टुकड़े में लिखी राइटिंग और वंश की हैंड राइटिंग की जांच करेंगे।

पिता बोले दोपहर में बात की सब ठीक था

वंश के पिता संतोष ऐशबाग में एक प्राइमरी स्कूल का संचालन करते हैं। वंश से बड़ी एक बहन तथा छोटा एक भाई है। बेटे की मौत के बाद वंश के पिता ने बताया कि बेटा एक्टिव था। पढ़ाई से लेकर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में सक्रिय रहता था। इसी के साथ योगा भी करता था। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे उसने हॉस्टल से ही कॉल कर मां से बात की थी।

इस दौरान उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। बातचीत में भी सब कुछ नार्मल लग रहा था। पत्नी ने अपने मोबाइल फोन से ही मेरी भी बात कराई थी। उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। पूर्व में भी कभी कोई परेशानी नहीं बताई। जिस खिड़की से फंदा लगाकर सुसाइड करना बताया जा रहा है, उसकी हाइट कॉफी कम है। टॉवेल से आसानी से गांठ नहीं लग सकती। टॉवेल काफी मोटा था। मुझे शक है कि उसके साथ कुछ तो गलत हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मेरा बेटा आर्मी स्कूल में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। अगले साल से वह आर्मी स्कूल में जाना चाहता था। सारे सपने उसके साथ चले गए, मुझे यकीन ही नहीं है कि वह सुसाइड कर सकता है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img