Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

ब्रांडिंग वाले कैरी बैग पर 14 रुपए लेना पड़ा भारी

अगर आप कोई भी प्रोडक्टर और सामान खरीदते हैं और कंपनी अपनी ब्रांडिंग लोगो लगा हुआ या प्रिंटेड कैरी बैग का चार्च आपसे करती है तो कंपनी या दुकानदार को यह मंहगा पड़ सकता है ऐसा ही एक मामला सामने आया है भोपाल से जिसमें एक ग्राहक को महज 14 रुपए के कैरी बैग के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन नतीजा ऐसा आया कि बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए यह सबक बन गया। मशहूर चाइल्ड प्रोडक्ट ब्रांड फर्स्ट क्राई को अपना लोगो छपा हुआ कैरी बैग ग्राहक को देना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता आयोग भोपाल ने इसे अनुचित व्यापार मानते हुए कंपनी को न सिर्फ 14 रुपए वापस करने, बल्कि मानसिक कष्ट के लिए 10,000 रुपए और केस खर्च के रूप में 15,000 रुपए देने का आदेश सुनाया।

क्या है पूरा मामला? भोपाल के शाहपुरा निवासी सानिध्य जैन ने 24 अप्रैल 2023 को कोलार रोड स्थित फर्स्ट क्राई स्टोर से 162 रुपए के सामान की खरीदारी की। बिल चेक करने पर उन्होंने देखा कि स्टोर ने 14 रुपए अतिरिक्त जोड़ दिए हैं। जब उन्होंने इस बारे में स्टोर से सवाल किया, तो जवाब मिला कि कंपनी पॉलिसी के तहत कैरी बैग का चार्ज लिया जाता है। सानिध्य को यह बात अनुचित लगी, और उन्होंने उपभोक्ता आयोग में न्याय की गुहार लगाई।

फोरम ने सुनाया बड़ा फैसला फर्स्ट क्राई ने फोरम में दलील दी कि कैरी बैग लेना ग्राहक की मर्जी थी और शुल्क की जानकारी पहले से थी। लेकिन फोरम ने इसे अनुचित व्यापार और सेवा में कमी मानते हुए कंपनी का तर्क खारिज कर दिया।

फोरम की बेंच 1 के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य प्रतिभा पांडे ने माना कि फर्स्ट क्राई अपने विज्ञापन वाले कैरी बैग के लिए ग्राहक से पैसे वसूल कर रही थी, जो गलत है।

फोरम ने फर्स्ट क्राई को आदेश दिया

  • 14 रुपए ग्राहक को लौटाए
  • मानसिक कष्ट के लिए 10,000 रुपए चुकाए
  • अन्य खर्च के तौर पर 5,000 रुपए अदा करे

ये है कानून— जानिए अपनेधिकार!

  • फोरम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी दुकान, मॉल या ब्रांड अपने लोगो और नाम वाला कैरी बैग ग्राहक को देता है, तो उसके पैसे नहीं वसूल सकता।
  • अगर आपसे भी ऐसा कोई चार्ज लिया जाता है, तो बिल और कैरी बैग संभालकर रखें
  • उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराएं

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img