Tuesday, May 5, 2026
29.1 C
Bhopal

एनिवर्सरी से 3 दिन पहले युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के ऐशबाग में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 22 फरवरी को उसकी एनिवर्सरी आने वाली है।

उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने विदिशा गई है। मंगलवार की रात को युवक घर में अकेला था, उसने खुदकुशी की। नौ महीने पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, रवि जादौन (34) पुत्र प्रेम सिंह जादौन मूल रूप से विदिशा जिले के करारिया गांव का रहने वाला था। फिलहाल ऐशबाग इलाके में किराये का कमरा लेकर रहता था। पिछले 10 सालों से युवक भोपाल में रहकर एक कुरियर कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय काम कर रहा था।

करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पत्नी सोमवार को विदिशा गई। युवक घर में अकेला था, तभी उसने गमछे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। एफएसएल की टीम से पुलिस ने स्पॉट का मुआएना कराया, जहां से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img