Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों की होगी जांच

एमवाय अस्पताल में सोमवार रात को जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद बुधवार को जांच समिति गठित की गई है। यह छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों जांच करेगी। घटना एनेस्थीसिया विभाग और हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों के बीच हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के डॉक्टरों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें की हैं।

विशाखा समिति को शिकायत भेजी गई है। दोनों ही शिकायतें एनेस्थीसिया विभाग की ओर से मिली हैं। हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर पर आरोप लगाया गया है।

एनेस्थीसिया विभाग के छात्र-छात्राएं मंगलवार को शिकायत करने डीन कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की थी। बुधवार को जब उन्होंने लिखित शिकायत की तो प्रभारी डीन डॉ. अशोक पंचोनिया ने डॉ. धर्मेंद्र झंवर की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। घटना में छात्राओं ने भी बदतमीजी का आरोप लगाया है, जिसके बाद प्रारंभिक रूप से उत्पीड़न का मामला होने पर विशाखा समिति को केस सौंपा गया है।

इसकी अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा यादव हैं। सोमवार की घटना के बाद मंगलवार को एनेस्थीसिया विभाग के गुस्साए डॉक्टरों ने काम नहीं किया, जिससे सर्जरी का काम प्रभावित हुआ। लगभग 12 आपातकालीन और सामान्य सर्जरी नहीं हो सकीं।

हर विवाद में हड्‌डी विभाग के जूनियर का नाम बीते एक साल में मारपीट के जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें हर बार हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टरों का नाम आया है। मरीज को चांटे मारना, सीनियर प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाना, नर्सों के साथ मारपीट जैसे मामले में भी हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर्स के ही नाम सामने आए थे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img