Wednesday, May 6, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में नाबालिग से हुआ रेप

इंदौर के खुड़ैल इलाके में एक महिला ने शादी के बाद पति को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी से पूछताछ करने पर उसे धमकी मिलने लगी। आखिरकार दंपती ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

चार साल पहले जंगल में किया था दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, घटना 15 फरवरी 2020 की है, जब पीड़िता नाबालिग थी। वह अपने परिवार के साथ दूधिया इलाके में मजदूरी करने गई थी और वहां किराये पर रह रही थी। एक दिन बहन से विवाद होने के बाद वह गुस्से में देवगुराड़िया मंदिर चली गई। मंदिर के पीछे जंगल में गई तो पड़ोसी डेपानाथ वहां पहुंचा और उसे जबरन पहाड़ी के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।

शादी के बाद पति को बताया, आरोपी ने दी धमकी

बालिग होने के बाद पीड़िता की शादी हो गई। कुछ समय बाद उसने पति को इस घटना के बारे में बताया। पति ने हिम्मत कर आरोपी से बात की, लेकिन उसने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने खुड़ैल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img