कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के मप्र के तीन बड़े कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा समय वे भाजपा सांसद-विधायकों व प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग को देने वाले हैं। वे रविवार को करीब 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और रात 8 बजे तक रहेंगे। यहां से फिर वे राजभवन जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कई टेबल लगाई गई हैं, जिसमें हर एक में 5 से 6 सांसद- विधायक बैठेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके बीच में अलग-अलग जाएंगे। प्रधानमंत्री ने यह प्रयोग पहले ओडीशा में किया, फिर महाराष्ट्र और अब यह प्रयोग मप्र में हो रहा है। संगठन के लोग इसे पीएम के नए तरीके से फीडबैक लेने की बात कर रहे हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। प्रदेश पदाधिकारी सिर्फ इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि ऐसे 17 पदाधिकारी सांसद- विधायक बन गए हैं।




