Tuesday, November 24, 2026
16.1 C
Bhopal

टीम इंडिया की जीत; राजवाड़ा पर मना जश्न

चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में इंडिया की जीत के बाद इंदौर में जश्न का माहौल नजर आया। जगह-जगह लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं इंदौर के अलग-अलग इलाकों से लोग गाड़ियों पर सवार होकर जीत का जश्न मनाने के लिए निकले।

गाड़ियों पर सवार युवाओं, महिला-पुरुषों की टोलियां इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए निकले। अलग-अलग रास्तों से होते हुए लोग इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पहुंचे। जहां पर इंदौरियों ने जीत का जमकर जश्न मनाया। यहां पर बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। दोपहर से ही क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा राजवाड़ा पर लगने लगा था। रात-रात होते-होते मैच का रोमांच बढ़ता चला गया और राजवाड़ा पर क्रिकेट प्रेमियों की संख्या भी बढ़ती चली गई। हर एक गेंद के साथ क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर था।

पुलिस व्यवस्था भी लगाई गई

इधर, राजवाड़ा पर जीत के जश्न के चलते पुलिस बल भी मुस्तैद हो गया था। अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जवान राजवाड़ा पर मौजूद रहे। भीड़ चलते राजवाड़ा और आसपास जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

जगह-जगह हुई आतिशबाजी

इंडिया के जीत के करीब आने के साथ ही क्रिकेट प्रेमी अपने घरों से बाहर निकले और उन्होंने इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की। इंडिया जैसे-जैसे अपनी जीत के करीब आ रही थी शहर में कई जगह आतिशबाजी का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को जीत की सभी को बधाई दी।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img