Wednesday, November 25, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी

इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिव इन पार्टनर के छोड़कर जाने की वजह से आत्महत्या का कदम उठाने की बात लिखी है। घटना शुक्रवार की है। शनिवार को पुलिस ने युवक का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजाद नगर थाने के एएसआई श्यामलाल तंवर ने बताया कि मुकेश (33) पिता बैरसिंह जाधव निवासी साटम पार्क कॉलोनी, मूसाखेड़ी इंदौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से खरगोन जिले का रहने वाला था। पिछले पांच-छह महीने से कॉलोनी में एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। वह लड़की इसे छोड़कर चली। इस गम में उसने यह कदम उठा लिया।

पढ़ाई समेत अन्य खर्च भी उठा रहा था

मृतक के जीजा मोहन सिसौदिया ने बताया कि लड़की के कारण साले ने फांसी लगा ली। मुकेश लड़की के जाने के कारण काफी तनाव में था। मुकेश ने लड़की की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाया। वह अन्य खर्च भी उठा रहा था। मैंने सुसाइड नोट में पढ़ा है कि लड़की का किसी अन्य से अफेयर था। जिसके कारण भी वह परेशान था।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img