Thursday, June 18, 2026
36.3 C
Bhopal

ग्वालियर में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

ग्वालियर के सिरोल में एक 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को धमकाकर अपने घर ले गया और यहां उसके साथ ज्यादती की। मामले में सोमवार को शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 1 मार्च 2025 की शाम 7 बजे की है।

सिरोल पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय नाबालिग शनिवार शाम 7 बजे अपने घर से किराना दुकान में समान लेने जा रही थी। तभी 40 वर्षीय पड़ोसी भान सिंह उसे रास्ते में मिला। उसने पीड़िता को उसके मां के बुलाने पर खुद के घर चलने की बात कही। पीड़िता के मना करने पर जबरन उसका हाथ पकड़कर घर के भीतर खींच ले गया। यहां उसने उसे धमकाते हुए चांटे मारे और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तभी नाबालिग की मां उसे तलाशते हुए पड़ोसी भान सिंह के घर तक पहुंची। यहां उसने पीड़िता की आवाज सुन भानसिंह का दरवाजा खोलने को कहा। तब आरोपी ने नाबालिग को धमकाकर छोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग इलाके के घरों में काम करती है। उसके सात भाई व पांच बहनें हैं।

दर्द हुआ तो मां को बताई हकीकत घटने के दो दिन बाद जब पीड़िता की तकलीफ बढ़ी तो उसने सोमवार रात मां को पूरी हकीकत बताई। इसके बाद उसकी मां और भाई सिरोल थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की।

घर से भागने से पहले पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तत्काल आरोपी के घर पहुंच उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी घर से भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले पुलिस उसके घर पहुंच गई।

पूरे मामले में सिरोल थाना प्रभारी ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग से उसके पड़ोसी के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img