Sunday, June 21, 2026
30.7 C
Bhopal

विवाद के बाद चाकू गोदकर हत्या

सीहोर के ग्राम बकतरा में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बबलेश के रूप में हुई है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कुछ लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी का प्रयास किया। शहर में आगजनी की गई।

साथ में शराब पी, मारपीट हुई फिर एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज हुआ शराब पीने के दौरान दो लोगों के बीच हुई मारपीट के बाद हत्या की गई है। मृतक और आरोपी पूर्व से परिचित थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय अहिरवार और बबलेश चौहान गुरुवार रात साथ में शराब पी रहे थे और उसी दौरान उनके बीच आपसी विवाद, मारपीट हुई। संजय अहिरवार ने रात में ही बबलेश चौहान के खिलाफ मारपीट के साथ एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद सुबह बबलेश चौहान का शव बरामद हुआ।

हत्या के बाद तनाव, शव रख कर प्रदर्शन किया हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मृतक के परिजन और समाज के लोगों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आगजनी की। कुछ घरों में घुसकर भी लोगों से मारपीट की खबर है, घरों का सामान भी तोड़ा गया है। इसके साथ ही जबरदस्ती बाजार बंद करा दिया गया।

पुलिस टीम से हुई झूमा झटकी मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी लोगों ने झूमा झटकी की। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और बाजार बंद करा दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानून व्यवस्था भंग करने पर होगी कार्रवाई सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि लोगों को समझाइश दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को भंग करेगा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही पुलिस ने 3 आरोपियों संजय अहिरवार, कैलाश अहिरवार और कपिल अहिरवार को राउंड अप किया है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है, स्थिति सामान्य है और नियंत्रण में है। पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात है, जिनकी शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img