Monday, September 7, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में कुख्यात बदमाश साहिल गिरफ्तार

भोपाल के जिला बदर और 5000 रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश साहिल उर्फ तौसिफ को पुलिस ने धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरियादी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और स्कूटी में आग लगाने के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 को फरियादी फरहाज पिता पप्पू उर्फ हसीन (उम्र 23), निवासी नगर निगम कॉलोनी, टीला जमालपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि साहिल, शब्बर और उवेश ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जबरन वसूली करते हुए उसकी स्कूटी में आग लगा दी। घटना के संबंध में टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस ने शब्बर और उवेश को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, जबकि मुख्य आरोपी साहिल उर्फ तौसिफ फरार था। आरोपी निगरानी बदमाश है और पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

काजी कैंप में घेराबंदी कर दबोचा

18 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने काजी कैंप क्षेत्र में दबिश दी और घेराबंदी कर साहिल उर्फ तौसिफ पिता इस्माइल खान (उम्र 23), निवासी दानिश होटल के पीछे, काजी कैंप, हनुमानगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई, जिसे जब्त किया गया। आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में हनुमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिंह, मुबारक खान, प्रधान आरक्षक नरेश कुमार, प्रधान आरक्षक मेघ खत्री एवं आरक्षक अनिकेत की अहम भूमिका रही।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img