Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Bhopal

जहांगीरबाद इलाके में युवक को चाकू मारा

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बीच सड़क पर हमला कर दिया। फरियादी साहिल सिद्दीकी (34) ने थाना जहांगीराबाद में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञातों लोगों पर मामला दर्ज किया है।

फरियादी सोहेल ने बताया कि वह 18 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अपनी यामाहा मोटरसाइकिल से चरक अस्पताल के पास से यूनानी सफा खाना (जहांगीराबाद) जा रहा था। जैसे ही वह पीपल वाली गली में मदीना डेयरी के सामने पहुंचा, तो पीछे से दो अज्ञात युवक तेज हॉर्न बजाते हुए आए। सोहेल ने अपनी गाड़ी रोककर उनसे हॉर्न बजाने का कारण पूछा, तो वे उससे भड़क गए और मां-बहन की गालियां देने लगे। जब सोहेल ने गाली देने से मना किया, तो एक युवक ने चाकू निकालकर उसकी पीठ पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। आसपास के लोगों के आने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा, “आगे हमसे उलझा तो तुझे जान से मार देंगे,” और वहां से फरार हो गए।

आरोपियों की पहचान की जा रही मौके पर मौजूद प्रमांशु शुक्ला ने सोहेल को थाने जाने की सलाह दी। वह सोहेल को साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हम्पी अस्पताल (1250 हॉस्पिटल, भोपाल) भेजकर मेडिकल कराया। मामले की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छानबीनस शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img