Saturday, November 7, 2026
20.5 C
Bhopal

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से भड़की आग

बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में रविवार शाम करीब 6:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पार्किंग में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, पार्किंग के पास से गुजर रही बिजली की लाइन से निकली चिंगारी ने बांस व कचरे को चपेट में ले लिया, जिससे आग फैलती हुई टैंकर तक पहुंच गई।

आग की लपटें उठते देख आसपास के रहवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब 15-20 मिनट बाद गांधीनगर फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से काबू में कर लिया।

घटना में टैंकर के पीछे के टायर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना ईंटखेड़ी बायपास पर स्थित चौरसिया ढाबे के पीछे बनी एक निजी पार्किंग की है।

फिलहाल दमकल कर्मी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती अनुमान यही है कि बिजली के तारों से निकली चिंगारी ही आग की वजह बनी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि यदि आग टैंकर के मुख्य हिस्से तक पहुंचती, तो बड़ा धमाका हो सकता था।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img