Wednesday, September 9, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल की आदमपुर खंती में भीषण आग

भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। कचरे के पहाड़ में आग से 50 फीट ऊंची लपटें उठ गईं 10 किलोमीटर दूर से भी धुआं उठते हुए नजर आया। दोपहर करीब 1 बजे खंती में पड़े कचरे में आग लगी, जो धीरे-धीरे भीषण हो गई।

जनपद सदस्य संतोष प्रजापति ने बताया कि-

कचरे का धुआं आसपास के कई गांवों में पहुंच गया। जिससे लोगों की आंखों में जलन हो रही है।

दमकलें कर रही काबू करने का प्रयास खंती में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकलें मौके पर पहुंची और काबू पाने में जुट गईं। हालांकि, दो घंटे बाद भी आग भीषण रही।

कचरे से निकलने लगा धुआं बताया जाता है कि खंती के मुख्य गेट के पास आरडीएफ के ढेर से अचानक धुआं निकलने लगा। आग भड़की तो यहां मौजूद कर्मचारियों ने कचरा हटाने की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाना शुरू किया।

हर साल लगती है आग बता दें कि कचरा खंती में हर साल आग लगती है और हजारों क्विंटल कचरा जल जाता है। जनपद सदस्य प्रजापति का कहना है कि गर्मी के दिनों में बार-बार आग लगती है। कुछ दिन पहले भी भीषण आग लगी थी, जो काफी देर बाद काबू में आ पाई थी।

Hot this week

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 16.60 लाख की ठगी का खुलासा

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत दस्तावेजों...

Topics

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 16.60 लाख की ठगी का खुलासा

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img