दतिया में एक महिला ने पार्षद के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 28 वर्षीय पीड़िता ने कामद रोड इंदरगढ़ निवासी सुरेन्द्र परिहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुरेन्द्र वार्ड नंबर 13 की पार्षद का देवर है।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में वह पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। उन्होंने प्लॉट की जानकारी के लिए सुरेन्द्र से संपर्क किया था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया। 25 दिसंबर 2022 को वह पीड़िता के घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
अगस्त 2023 में महिला के घर जबरन घुसा इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता को प्रताड़ित करता रहा। अगस्त 2023 में वह फिर से महिला के घर में घुसा और जबरन घटना को अंजाम दिया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई थी। डर की वजह से पीड़िता ने लंबे समय तक किसी को नहीं बताया। आरोपी द्वारा बदनामी फैलाने और लगातार शोषण के बाद महिला ने सोमवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।




