Thursday, September 10, 2026
25.1 C
Bhopal

पहलगाम के आतंकी हमले के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत होने के बाद देशभर में आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा हो रही है। इस घटना के विरोध में भोपाल में कई जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। जय हिंद सेना ने भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका, तो मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनोवर पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया।

पुतला दहन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान की पुतले पर थूंककर आक्रोश जताया। वहीं भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और बच्चियां भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान “आतंकवाद मुर्दाबाद” “मोदी जी 56 इंच का सीना दिखाना होगा” के नारे लगाए गए। पक्ष-विपक्ष के नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

देखिए प्रदर्शन की चार तस्वीरें…

सीएम बोले- आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। बाद में उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में इंदौर निवासी सुशील जी की दुखद मृत्यु हुई है। मैं बाबा महाकाल से कामना करता हूं कि

उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। यह पाकिस्तान की कायराना हरकत है। पाकिस्तान और उसके पिछलग्गुओं की इस हरकत का जवाब देने के लिए पूरा देश एकजुट है और हमारी सरकार भी बहुत अच्छे से प्लानिंग करके आगे बढ़ रही है। हम सब बाबा महाकाल से कामना करेंगे की आने वाले समय में ऐसी कोई कायराना हरकत ना हो।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img