Thursday, September 10, 2026
24.1 C
Bhopal

लोको पायलट की कार ने कुत्ते को कुचला

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाले लोको पायलट ने पड़ोसी के पालतु कुत्ते को कुचल दिया। इससे कुत्ते की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक ओसिन जगलवा (30) पुत्री ओम प्रकाश जगलवा प्रकाश नगर बिजली कॉलोनी की रहने वाली है। वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में एचआर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके घर के बाहर रेत पर उनका पालतु कुत्ता सो रहा था, जिसे पड़ोस में रहने वाले गोविंद गुप्ता ने अपनी कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए कुचल दिया।

इससे कुत्ते की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हादसे के बाद गोविंद ने कुत्ते के देखे बगैर अपनी कार को घर के बाहर पार्क किया और अंदर चले गए। इसके बाद थाने पहुंची महिला ने गोविंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

गोविंद बोले- मेरे खिलाफ FIR गलत, मैं ऑफिस में था

लोको पायलट गोविंद गुप्ता ने बताया कि घटना का जो समय एफआईआर में दर्ज है, उस समय वह ऑफिस में थे। इस बात की जांच कराई जाए तो यह सिद्ध हो जाएगा। जिस कार से हादसा हुआ वह मेरी थी लेकिन बुजुर्ग पिता चला रहे थे। हादसा गलती से हुआ है, हमें भी इसके लिए अफसोस है।

जिस कुत्ते की मौत हुई वह पालतु नहीं स्ट्रीट डॉग है। अगर वह पालतु था तो उसे घर के अंदर क्यों नहीं रखा जाता था। वह कुत्ता हमारे घर के आस पास ही घूमता था और बेहद बीमार था।

“बदला लेने के लिए की एफआईआर”

गोविंद ने बताया, हमारा परिवार सहित आस पास के लोग इस कुत्ते को खाना दिया करते थे। ओसिन कई स्ट्रीट डॉग पाले हुए हैं। लेकिन उन्हें अपने घर में नहीं रखतीं। कुत्ते कई बार गाड़ियों के कवर फाड़ने के साथ ही अन्य नुकसान कर चुके हैं।

शिकायत करने पर ओसिन नाराज हो जाती हैं। पूर्व में इसी बात को लेकर उनसे कहा सुनी हुई थी। इसी का बदला लेने की नीयत से मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन जांच में यह साफ हो जाएगा कि हादसा मुझसे हादसा नहीं हुआ।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img