Thursday, September 10, 2026
25.1 C
Bhopal

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित एक दो मंजिला बिल्डिंग में संचालित ‘ओसिन थाई स्पा’ की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार को स्पा सेंटर पर दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान स्पा संचालक, मैनेजर, दो युवतियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक सिवनी जिले के रहने वाले हैं, जबकि युवतियां मणिपुर और असम की बताई जा रही हैं।

मोबाइल चेक कर भेजे जाते थे ग्राहक

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ग्राहकों को स्पा के अंदर भेजने से पहले उनका मोबाइल फोन चेक किया जाता था, ताकि कोई वीडियो या सबूत न बनाया जा सके।

मंगलवार को कुछ युवक मसाज के नाम पर गलत उद्देश्य से स्पा पहुंचे थे। पुलिस को खबर लगी और तत्काल कार्रवाई करते हुए रेड मारी गई।

6 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें जबलपुर निवासी स्पा संचालक रामगोपाल पिता विजय कुमार (33), राजस्थान निवासी स्पा मैनेजर पृथ्वीराज चौहान (25), सिवनी निवासी दो ग्राहक दीपक चौधरी (32) और दिनेश भगत (30) को शामिल है। इसके साथ ही एक मणिपुर की और एक असम की युवती को भी पकड़ा गया है।

एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। मौके से संचालक, मैनेजर, दो युवतियां और दो ग्राहक पकड़े गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img