Thursday, September 10, 2026
24.6 C
Bhopal

पराली जलाने पर भोपाल में ₹37500 का जुर्माना

भोपाल में पराली जलाने पर इस सीजन में पहली बार एकसाथ 4 किसानों पर 37 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया गया है। वहीं, उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज होगी।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया, ग्राम परवलिया में खेत में पराली जलाने के कारण गीता प्रसाद पिता किशनलाल पर 15 हजार रुपए, गब्बर सिंह पिता नवल सिंह ठाकुर पर 2500 रुपए, ग्राम परेवा खेड़ा के कृषक राजेश पिता धनसिंह मीणा पर 15 हजार रुपए और होरीलाल पिता मिट्ठू लाल निवासी भोपाल पर 5 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। इन सभी के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई भी की जा रही है।

5 मई तक पराली जलाने पर रोक

भोपाल जिले में 5 मई तक पराली जलाने पर रोक लगी हुई है। बता दें कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश का पालन करते हुए पराली जलाने पर रोक लगाई थी, जो अब तक पूरे जिले में लागू है।

भोपाल में बड़े पैमाने पर जलाते हैं पराली भोपाल जिले में बड़े पैमाने पर पराली (नरवाई) जलाई जाती है, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। वहीं, कई बार खेतों की आग रहवासी इलाकों में भी पहुंच चुकी है। जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है।

आदेश में यह

  • खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जन संपत्ति एवं प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु नष्ट हो जाते हैं। जिससे नुकसान होता है।
  • खेत की मिट्‌टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।
  • खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करना है। आग लगाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
  • जिले में कई किसान रोटावेटर एवं अन्य साधनों से डंठल खेत से हटा रहे हैं। यह सुविधा जिले में उपलब्ध हो गई है।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img