Thursday, September 10, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल में तलवार से केक काटकर मनाया बर्थडे

भोपाल में कतिपय युवकों द्वारा किए गए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर तलवार से केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस हंगामे के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एयरपोर्ट रोड का है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। गांधी नगर पुलिस का कहना है कि यह वीडियो एयरपोर्ट इलाके का नहीं है और घटना की सही जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस सड़क पर रोजाना होती है हुड़दंग जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट से लेकर रंगला चौराहे तक अक्सर देर रात युवक वाहनों से रेस लगाते और हुड़दंग मचाते नजर आ जाते हैं। इससे पहले भी इस इलाके में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। लेकिन इन घटनाओं पर पुलिस की सख्ती के बावजूद युवाओं के बीच कानून का डर नजर नहीं आ रहा है।

Hot this week

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

Topics

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img