Friday, September 11, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली महिला की इलाज के दौरान बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को पति के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रही थी। तभी उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। इस हादसे में घायल महिला के पति की सोमवार शाम को इलाज के दौरान जान चली गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सोनू बाल्मीक (39) पति कैलाश बाल्मीक कजलीखेड़ा में रहती थी। वह और उसका पति कोलार के एक अस्पताल में सफाई कार्य करते थे। दोनों होंडा शाइन बाइक पर सवार होकर सोमवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। मदर टेरेसा स्कूल के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

हादसे में घायल पति और पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम को इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। दो दिन बाद बुधवार की सुबह पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

मिनी ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक रजिया खान (25) कम्मू का बाग थाना ऐशबाग में रहती थी और गृहणी थी। मंगलवार रात वह परिवार वालों के साथ ईंटखेड़ी स्थित एक शादी समारोह में जाने के लिए निकली थी। पूरा परिवार ऑटो में सवार था। रात करीब पौने दस बजे ऑटो छोला मंदिर स्थित सीमेंट गोदाम के पास पहुंचा, तभी ईंट ढोने वाले एक मिनी ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

रजिया ऑटो में किनारे बैठी थी, इसलिए उसे सबसे ज्यादा चोट आई थी। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img