Thursday, July 9, 2026
26.2 C
Bhopal

पांचवीं-आठवीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित

स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इस बार 5वीं कक्षा में 79.63% और 8वीं में 74.98% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

अशासकीय स्कूलों ने दोनों ही कक्षाओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि मदरसों का परिणाम सबसे कमजोर रहा। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया-

छात्र, अभिभावक और शिक्षक परिणाम पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही संस्था प्रमुखों को विद्यार्थी वार परिणाम भी उपलब्ध कराया गया है।

2 से 9 जून तक हुई थीं परीक्षाएं

बोर्ड पैटर्न पर आधारित यह पुनः परीक्षाएं 2 से 9 जून के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें कक्षा 5वीं के 86,764 और 8वीं के 1,24,695 छात्र सम्मिलित हुए थे। मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे और 22,000 से अधिक शिक्षकों ने ऑनलाइन अंकों की प्रविष्टि की।

कक्षा 5वीं का परिणाम

कुल विद्यार्थी86,764
उत्तीर्ण विद्यार्थी69,086 (79.63%)
शासकीय स्कूल76.98%
अशासकीय स्कूल84.15% (सर्वश्रेष्ठ)
मदरसे65.53% (न्यूनतम)

कक्षा 8वीं का परिणाम

कुल विद्यार्थी1,24,695
उत्तीर्ण विद्यार्थी93,500 (74.98%)
शासकीय स्कूल72.31%
अशासकीय स्कूल82.73%
मदरसे62.43%

Hot this week

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img