Saturday, August 22, 2026
26.1 C
Bhopal

CM मोहन यादव मध्य-क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

सीएम डॉ मोहन यादव वाराणसी के दौरे पर हैं। आज उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम ने भगवान से मप्र और देश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा विश्वनाथ के मंदिर जाते वक्त रास्ते में उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगें शामिल सीएम डॉ मोहन यादव आज वाराणसी के होटल ताज में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ चर्चा करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय और राज्यों से जुड़े विशेष मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतरराज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। परिषद का लक्ष्य मध्य क्षेत्रीय परिषद का मुख्य लक्ष्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना, अंतरराज्यीय विवादों का बातचीत के जरिए समाधान करना, सामान्य हितों के मामलों पर विचार करना, प्राकृतिक संसाधनों का समान उपयोग सुनिश्चित करना और संवेदनशील क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Hot this week

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img