Tuesday, November 24, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल में पुरानी इमारत गिरी, एक की मौत

भोपाल के टीटी नगर ओल्ड एमएलए क्वार्टर के पिछले हिस्से में बने जर्जर सरकारी आवास का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में कमरे में सो रहे युवक की दबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 3:30 बजे की है। मृतक की पहचान अमित कुमार (32) के तौर पर हुई है। युवक अवैध रूप से बंद जर्जर मकान में रहता था।

एसीपी टीटी नगर अनीता खातरकर ने बताया कि डायल 100 पर मिली सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मलबे के अंदर व्यक्ति दबे होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एसीपी की मुताबिक कई वर्ष पहले इलाके में बने सरकारी आवासों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। लिहाजा खाली मकानों में कोई नहीं रहता है। आसपास के लोगों ने बताया कि जो मकान गिरा है, वहां एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति रहता था। आस पास में भीख मांगकर अपना गुजारा चलाता था।

50 साल पुराना था मकान

डॉक्टर अर्चना शर्मा टीटी नगर एसडीएम ने बताया कि पचास साल पुराना मकान है। मकान नंबर 12/21 में हादसा हुआ है। रेस्क्यू करने के बाद अमित को अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमित के पिता अयोध्या बाइपास में रहते हैं। वे रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी हैं। अमित अर्ध विक्षिप्त था। इसी मकान में रहा है, लिहाजा इसी मकान में अकेला रह रहा था। दस साल पहले मकान को जर्जर घोषित किया जा चुका है।

हादसे के बाद तत्काल मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

एसडीएम ने बताया कि हादसे के बाद चार जेसीबी मशीने बुला ली हैं। जहां हादसा हुआ उस मकान सहित पास के चार अन्य मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। सभी मकान पहले ही जर्जर थे, हादसे के मद्देनजर पहले ही आस पास के अन्य मकानों को तोड़ने का काम जारी था। इन मकानों को तोड़ा जाता इससे पहले ही हादसा हो गया।

विधायक बोले अवैध रूप से रहता था अमित

हादसे के बाद स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमित कुमार मकान में अवैध रूप से रह रहा था। हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे हादसे भविष्य में न हों इसके लिए प्रशासन को पत्र लिख रहे हैं। जिससे जर्जर इमारतों को जमींदोज किया जा सके।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img