Thursday, August 20, 2026
25.1 C
Bhopal

एमपी में 9 जुलाई को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे

मध्यप्रदेश के बैंककर्मी 9 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे। वे अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। इससे पहले उन्होंने भोपाल में एक जगह पर इकट्‌ठा होकर नारेबाजी की।

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए बैंकिंग उद्योग एवं बैंककर्मियों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ और बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की मांगों को लेकर यह हड़ताल रहेगी।

इन मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे

  • केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का निराकरण किया जाए।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करें।
  • बैंकों और एलआईसी में निजीकरण और विनिवेश रोके।
  • बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई बढ़ोतरी रोका जाए।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को एक इकाई के रूप में विलय करें।
  • पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करें।
  • आउटसोर्सिंग और अनुबंध नौकरियों को रोके।
  • एनपीएस को खत्म करें, ओपीएस को बहाल करें।
  • कॉर्पोरेट्स से खराब ऋण वसूलने के लिए कड़े कदम उठाएं।
  • आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम करें।
  • जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी वापस लें।
  • प्रतिगामी श्रम संहिताओं को लागू न करें।
  • ट्रेड यूनियन अधिकारों का उल्लंघन न करें।
  • बैंक कर्मियों की लंबित मांगों का निराकरण शीघ्र करें, आदि।

बैंकों का कामकाज ठप रहेगा राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, सहकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लाखों कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे। इससे बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। भोपाल में विभिन्न बैंकों के सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी गुरुवार शाम 5.15 बजे अरेरा हिल्स भोपाल स्थित यूको बैंक के जोनल ऑफिस के सामने एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभा हुई।

जिसे वीके शर्मा, दीपक रत्न शर्मा, संजय कुदेशिया, मोहम्मद नजीर कुरैशी, भगवान स्वरूप कुशवाह, गुणशेखरन, प्रभात खरे, जेपी दुबे, देवेंद्र खरे, विशाल धमेजा, किशन खेराजानी, सत्येंद्र चौरसिया, श्रीपाद घोटनकर, अमोल अचवाल, वैभव गुप्ता, के. वासुदेव सिंह, संतोष मालवीय, राम चौरसिया, अमित प्रजापति, सनी शर्मा, राजीव रंजन आदि ने संबोधित किया।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img