Tuesday, November 24, 2026
20.1 C
Bhopal

पांच तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर

भोपाल। राज्य सरकार ने हाल ही में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू किए हैं और सभी विभागों को 31 जुलाई तक इन्हीं नियमों के तहत पदोन्नति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इन्हीं नियमों को लागू कराने वाले सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने खुद पांच तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बना दिया है।

ये पदस्थापनाएं पुराने सिस्टम के तहत कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर की गई हैं। जबकि दूसरी तरफ GAD खुद कह चुका है कि अब सभी पदोन्नति नई व्यवस्था के मुताबिक ही की जाएंगी।

पांच तहसीलदार बने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर

  • अलका एक्का – बैतूल की तहसीलदार थीं, अब पांढुर्णा में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनीं।
  • आलोक वर्मा – आगर मालवा में तहसीलदार थे, अब शाजापुर में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाए गए।
  • अनिल कुमार तलैया – पहले छतरपुर के तहसीलदार थे, अब पन्ना में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई।
  • बालकृष्ण मिश्रा – कटनी में तहसीलदार थे, अब सतना के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाए गए।
  • अनिल राघव – ग्वालियर के तहसीलदार थे, अब वहीं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर की भूमिका संभालेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस विभाग ने GAD के नए नियमों के बाद कार्यवाहक पदोन्नति की प्रक्रिया रोक दी है, लेकिन GAD ने खुद ही पुराने नियमों के आधार पर ये पदस्थापनाएं कर दीं।

चार एएसपी के तबादले, जबलपुर को मिला नया एएसपी

गृह विभाग ने गुरुवार को चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। इनमें उज्जैन, दमोह और भोपाल में पदस्थ अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  • संदीप मिश्रा – अब तक दमोह में एएसपी थे, अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी बनाया गया है।
  • पल्लवी शुक्ला – उज्जैन की एएसपी थीं, अब उन्हें जबलपुर का एएसपी नियुक्त किया गया है।
  • संजय सिंह पंवार – भोपाल में 7वीं वाहिनी SAF के एएसपी थे, अब बने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात (जोन 1-2), भोपाल।
  • विक्रम सिंह रघुवंशी – अब तक भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात (जोन 1-2) थे, अब बनाए गए एआईजी, पीटीआरआई, पीएचक्यू भोपाल।

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img