Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

फैक्ट्री कर्मचारी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक को शराब पीने की बुरी लत थी। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार अंकुश पटेल पिता हेतराम पटेल (21) ने फांसी लगाई है।

वह गायत्री नगर बस्ती में रहता था और जूही इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में जॉब करता था। उसके पिता हेतराम पटेल भी फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतक की मां ने बेटे के शव को शुक्रवार की रात फंदे पर लटका देखा था।

इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और परिजनों की मदद से बॉडी को उतरवाया। अंकुश के भाई भागचंद पटेल ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img