Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

शादी के 15 दिन बाद महिला जेवर-नकदी लेकर भागी

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी के महज 15 दिन बाद एक नवविवाहिता जेवर, नकदी और कपड़े लेकर फरार हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला को 28 जून को इंदौर से एक युवक के साथ पकड़ा। महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया।

परिजनों ने 18 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला की लोकेशन इंदौर में ट्रेस की। 28 जून को महिला को दीपक उजोने निवासी जामझिरी के साथ इंदौर से पकड़ा गया। इसके बाद महिला ने दीपक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया, जिसके बाद दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूल्हा बोला- रिसेप्शन के अगले दिन ही भाग गई थी

दूल्हे के मुताबिक, रिसेप्शन 17 मई को हुआ, लेकिन उसी दिन महिला फिर मायके लौट गई। 18 को वापस आई, लेकिन तबीयत खराब बताकर दिनभर सोती रही। 20 मई को बहन के बेटे के साथ फिर मायके चली गई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और परिजन कॉल उठाने लगे बंद।

लाखों के जेवर-नकदी और कपड़े ले गई दूल्हे ने बताया कि महिला एक सोने का हार, मंगलसूत्र, चैन, तीन अंगूठियां, झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन लाख रुपए नकद और एक सूटकेस कपड़े लेकर चली गई।

दूल्हा चाहता है धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो

दूल्हा 29 मई को धोखाधड़ी की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने से कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी साबित नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला धोखाधड़ी का नहीं माना गया है। महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img