Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में स्कॉलरशिप घोटाला

भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर भोपाल के निर्देश पर 40 शिक्षण संस्थानों, उनके प्रबंधन, नोडल अधिकारियों और प्रमुखों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई है। इन संस्थानों ने 972 ऐसे छात्रों के नाम पर स्कॉलरशिप निकाली, जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के दौरान इन संस्थानों ने स्कॉलरशिप पोर्टल पर फर्जी छात्रों का पंजीयन कर कुल 57,78,300 (सत्तावन लाख अठहत्तर हजार तीन सौ रुपए) की राशि शासन से प्राप्त कर ली। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इस फर्जीवाड़े से शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।

यह भी देखें

  • 40 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज
  • 972 फर्जी छात्र स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत
  • 57.78 लाख की राशि शासन से निकलवाई गई
  • 2021-22 में की गई पूरी धोखाधड़ी

पुलिस के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन संस्थानों ने सिर्फ स्कॉलरशिप की राशि ग़लत तरीके से प्राप्त की है या फिर फर्जी छात्रों को दस्तावेज़ तैयार कर वास्तव में मौजूद दिखाया गया। फिलहाल प्रकरण में सभी संस्थानों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img