Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में मोबाइल टॉवर से गिरे युवक की मौत

राजधानी के एमपी नगर इलाके में लगभग दस दिन पहले मोबाइल टावर से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय छोटू बाबू नंदन, निवासी शांति नगर, गोविंदपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा, जिसके बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई। हादसा 15 अप्रैल की शाम को हुआ था। छोटू बाबू एमपी नगर जोन-2 स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को टावर पर चढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन युवक को सुरक्षित उतारने से पहले ही वह लगभग 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किन परिस्थितियों में टावर पर चढ़ा था।

Hot this week

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, सूखीसेवनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

Topics

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img