Monday, May 4, 2026
26.1 C
Bhopal

पहलगाम अटैक, उलेमा बोर्ड बोला-पाकिस्तान का बहिष्कार हो:आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे देश ने इस हमले को इंसानियत पर हमला बताया है।

भोपाल स्थित मसाजिद कमेटी के अंतर्गत आने वाले दारुल क़ज़ा और दारुल इफ्ता ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मुस्लिम समाज की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से मांग की कि हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने भी इस हमले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली ने कहा, “जिसने किसी निर्दोष की जान ली या ज़मीन पर फ़साद फैलाया, उसने पूरी इंसानियत का कत्ल किया।” उन्होंने आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तान की निंदा करते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ पूर्ण बहिष्कार की मांग की है। साथ ही देशवासियों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और शहीदों के परिवारों के प्रति समर्थन जताने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है।

मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला केवल निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत सरकार को इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को दर्शाती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वक्फ बोर्ड के विरोध में प्रस्तावित धरना स्थगित 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड के विरोध में प्रस्तावित धरना अब स्थगित कर दिया गया है। आयोजन शाहरुख पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्देशानुसार लिया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए हमने धरना रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, शाहरुख पठान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, “यह घटना कायरता की निशानी है। पर्यटकों पर हमला होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी घायलों और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”पठान ने आगे कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को ऐसे कृत्यों की एकजुट होकर निंदा करनी चाहिए।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img