Wednesday, October 7, 2026
23.6 C
Bhopal

कुत्ते ने भाजपा नेता समेत 35 लोगों को काटा

छतरपुर में एक कुत्ते ने एक ही दिन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत करीब 35 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। कुत्ते ने रविवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच इन सभी को काट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे।

जिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इधर, नगर निगम की टीम कुत्ते को पड़ने निकली है। अभी तक कुत्ता पकड़ा नहीं जा सका है।

बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को काटा भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम रविवार शाम को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक का बाद जब रात करीब 8 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे कार्यालय से बाहर निकले, तभी सफेद रंग के एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

अस्पताल में नहीं मिली रैबीज की वैक्सीन, बाहर से खरीदी जिला अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन नहीं थी। जिसके बाद सभी पीड़ितों को मजबूरी में बाहर से वैक्सीन खरीदकर लगवानी पड़ी। अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने नाराजगी जताई।

पठापुर रोड के निवासी राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि उन्हें तलैया के पास कुत्ते ने जांघ में काटा था, डॉक्टरों ने उन्हें भी बाहर से वैक्सीन खरीदने की सलाह दी।

सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया- सभी को वैक्सीन लगवाई जा रही है। वैक्सीन सेंटर खुलवा कर रैबीज की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

जिला अस्पताल के डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया-

मेरी ड्यूटी 2 बजे लगाई गई थी। उसके बाद से रात 8 बजे तक जिला उपाध्यक्ष सहित 35 लोग कुत्ते के काटने से इलाज करने के लिए आ चुके हैं। भाजपा कार्यालय, पठापुर रोड, आजाद चौक और कुछ लोग बाजार से आए हैं। कुछ लोगों को इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों को एडमिट किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया-

कार्यालय के बाहर उपाध्यक्ष को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। हम लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए तो यहां देखा की बहुत सारे लोगों को कुत्ते ने काटा है। सभी के लिए वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टर से बात की है, सभी को इलाज मिलेगा।

नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया

इस संबंध में अभी तक मुझे किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है। मैं जल्द ही टीम को भेज कर कुत्ते को पकड़वाती हूं।

कुत्ते के काटे दो घायलों की तस्वीरें देखिए

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img