Tuesday, August 18, 2026
23.1 C
Bhopal

फर्सी के नीचे छिपा रखी थी अवैध शराब

भोपाल के बरखेड़ा पठानी समेत कई इलाकों में शनिवार को आबकारी विभाग ने कार्रवाई की और अवैध शराब जब्त की। बरखेड़ा पठानी के एक मैदान में शराब के क्वार्टर फर्सी के नीचे छिपा रखे थे। टीम ने जब सर्चिंग की तो दो-तीन जगह पर अवैध शराब के क्वार्टर मिले। बैरागढ़, लालघाटी और रायसेन रोड पर भी यह कार्रवाई की गई।

आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि, सहायक आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बैरागढ़, लालघाटी, रायसेन रोड, बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में दबिश दी गई। यहां के होटल, ढाबे भी चेक किए गए और कुल 14 केस बनाए गए। यहां से 4 पेटी देसी मदिरा, 2 पेटी विदेशी मदिरा और 28 बोतल बीयर जब्त की गई। मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में जमानत और मुचलके पर छोड़ा गया।

फर्सी के नीचे रखते और ऊपर बैठ जाते

जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा पठानी के ग्राउंड में कार्रवाई के दौरान टीम चौंक गईं। दरअसल, यहां एक बड़ा सा ग्राउंड है। अवैध शराब बेचने वालों ने वहां पर बैठने की जगह बनाई और उसी के नीचे क्वार्टर रख लेते थे। इससे किसी को शक भी नहीं होता था। कोई खरीदार आता तो उसे क्वार्टर या बॉटल दे देते थे। कार्रवाई से बचने के लिए झाड़ियों में छिप जाते थे। कंट्रोलर गोयल ने बताया कि, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर यहां सर्चिंग की गई थी। इसके बाद शराब जब्त की गई।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img