Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में रिटायर्ड टीआई की मौत

इंदौर में पूर्व टीआई की मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है। वे अपने बेटे से यह कहकर घर से बाहर निकले थे कि, वह घूमने जा रहे हैं। बाद में बेटे के पास फोन आया, जिससे पता चला कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। जब बेटा अस्पताल पहुंचा, तो उसे जानकारी मिली कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया।

खजराना पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय बहादुर मिश्रा (65 वर्ष), निवासी पुलिस टाउनशिप, इंदौर का निधन अज्ञात कारणों से हुआ है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने अपने बेटे अमित से कहा था कि वह बाहर घूमने जा रहे हैं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। उन्होंने कई बार उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

काफी समय बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि विजय बहादुर मिश्रा को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है। बेटा तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां पूछताछ करने पर उसे पता चला कि उसके पिता का निधन हो चुका है।

2022 में रिटायर्ड हुए थे विजय बहादुर

खजराना थाने के प्रधान आरक्षक हरिओम द्विवेदी पुलिस ने बताया कि, विजय बहादुर मिश्रा रिटायर्ड टीआई थे। 31 जनवरी 2022 में रिटायर्ड हो चुके थे। मृत्यु का फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, संभावना है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई है। परिवार से जानकारी मिली है कि उन्हें 2024 में भी अटैक आ चुका था। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img