Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

टेलीग्राम पर बोर्ड परीक्षा के फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार

टेलीग्राम एप में एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का पर्चा लीक करने का झांसा देकर छात्रों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज परीक्षा से 10 घंटे पहले पर्चा देने का झांसा देकर छात्रों से एक से दो हजार रुपए तक ठगा करता था। आरोपी एक गेसिंग पेपर को टेलीग्राम में बने ग्रुप में वायरल करने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, आरोपी शिवम यादव पुत्र अरविंद सिंह यादव (19) निवासी- मानसी गंगा होटल के पास इटावा रोड दीनपुरा भिंड 12वीं फेल है और पढ़ाई छोड़ चुका है। उसने टेलीग्राम पर 3 ग्रुप बनाए थे, जिसमें छात्रों को जोड़ा जा रहा था। इन ग्रुप को साइबर क्राइम ने चिह्नित किया है। हालांकि आरोपी ने ट्रेस होने के डर से हाल ही में तीनों ग्रुप को डिलीट भी कर दिया था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गेसिंग पेपर को असली पेपर बताकर ग्रुप पर लीक करने का प्लान था। इसके एवज में वह छात्रों से एक से दो हजार रुपए ऑन लाइन वसूलने वाला था। उससे पूर्व में की गई ठगी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img