Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

मैरिज गार्डन से 11 लाख के गहने चोरी

ग्वालियर। शील नगर स्थित राधा-कृष्ण मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान दो महिलाएं मेहमान बनकर आईं और 14 तौला सोने के गहने चोरी कर फरार हो गईं। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जब बारात का स्वागत हो रहा था। इसी दौरान महिलाओं ने दूल्हे के फूफा के बैग से गहनों का पॉली बैग निकाल लिया। चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है।

कैसे हुई वारदात?

ग्वालियर निवासी शशि राजपूत की बेटी शालू की शादी 19 फरवरी को हो रही थी। बारात दतिया के थरेट से आई थी और दूल्हा बृजबिहारी धाकड़ घोड़ी पर सवार होकर रात 11 बजे मैरिज गार्डन पहुंचा। इस दौरान बारात का स्वागत चल रहा था। दूल्हे के फूफा मोहनलाल ने बहू के लिए चढ़ावे के 14 तौला सोने के गहने बैग में सुरक्षित रखे थे।

जब शादी की रस्में चल रही थीं, तभी अचानक मोहनलाल ने बैग खोला तो गहनों का पॉली बैग गायब मिला। पहले शादी समारोह में ही गहनों की तलाश की गई, लेकिन जब पर्स नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

CCTV फुटेज में दिखीं संदिग्ध महिलाएं

सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं गहनों से भरा बैग निकालते हुए नजर आईं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

लगातार हो रही हैं चोरी की घटनाएं

ग्वालियर में शादी समारोहों के दौरान चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मैरिज गार्डनों में इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि ‘सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img