Tuesday, October 6, 2026
30.4 C
Bhopal

धार्मिक नगरों में शराबबंदी, उमा भारती ने की तारीफ

मप्र की मोहन सरकार प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराब बंदी करने जा रही है। एक अप्रैल से इस फैसले पर अमल किया जा सकता है। सरकार के इस कदम की पूर्व सीएम उमा भारती ने तारीफ की है।पूर्व सीएम उमा भारती ने X पर लिखा-

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के द्वारा “धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी” अभूतपूर्व निर्णय है, इसके लिए मोहन यादव जी का अभिनंदन। दो साल पहले हमारी सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध नीति बहुत ही जनहितकारी एवं व्यावहारिक थी। हम पूर्ण शराबबंदी की ओर ही बढ़ रहे थे। यह पूर्ण शराबबंदी की दिशा में एक और कदम है।

सीएम ने उमा के ट्वीट पर लिखा- ये सरकार की प्राथमिकता पूर्व सीएम उमा भारती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा- आदरणीय, दीदी प्रणाम, प्रदेश के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी का निर्णय सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इससे न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान होगा, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलेगी। आपके आशीर्वचन के लिए धन्यवाद।

Hot this week

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

Topics

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img